यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी जरुरी सलाह

यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी जरुरी सलाह

अम्बुज यादव

पूरे विश्व में कोरोना वायरस इस समय महामारी के रुप में फैल चुका है। इसकी वजह से अभी तक लगभग 1 लाख 34 हजार लोग प्रभावित हो चुके हैं। वहीं इसकी वजह से करीब 5000 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा यह वायरस 114 देशों में फैल चुका है। उन्हीं देशों में भारत भी है। दरअसल इस समय भारत में भी यह वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। लगातार इसके बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डॉक्टर और विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारी लोगों को जागरुक करने में लगे हैं। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि लोग अपने से सावधानी बरतेगें तभी इस वायरस से अपने आप की रक्षा कर सकेगें। वहीं दुनियाभर की सभी सरकारे अपने-अपने स्तर पर कोरोना से लड़ने का इंतजाम कर रही हैं। इसके साथ ही लोगों को इससे जुड़ी सावधानियों के बारे में भी बता कर लोगों को सावधान कर रही हैं।

पढ़ें- भारत में दुसरे स्टेज पर पहुंचा कोरोना वायरस, अगले स्टेज पर पहुंचा तो...

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों को अपने हाथ को सेनेटाइजर से हमेशा धूलने की सलाह दी है और हमेशा मास्क पहनने के लिए कहा है। इसके अलावा लोगों को बिना जरुरत के यात्रा ना करने के लिए भी कहा है। इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ ने कहा कि किसी भी यात्रा या व्यापार पर प्रतिबंध नहीं होना चाहिए लेकिन यात्री एयरलाइन के निर्देशों को ध्यान में जरूर रखें। 

वहीं अगर आप कहीं जाने का प्लान बना रहे है और उसके साथ ही कोरोना वायरस से आप प्रभावित ना हो ऐसा सोचते है तो आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरुरत है। तो आइए जानते है विश्व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुछ जरुरी बाते जिससे इस वायरस से लोग बच सकते है।

साबुन से हाथ धोएं-

यह वायरस गंदगी से फैलता है। इसलिए अगर आप अपने हाथ को बार-बार साबुन या सेनेटाइजर से धुलेगें तो आप इस वायरस की चपेट में आने से बच सकते है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि अगर आप यात्रा कर रहे है तो कोई भी चीज हाथों से छुने के बाद हाथों को अच्छे से साबुन से धो ले। बार-बार ऐसा करने से आप कोरोना वायरस से बच सकते है।

हमेशा मास्क पहने-

घर से बाहर जाने पर हमेशा मास्क पहने रहें और खांसी जुकाम होने पर तुंरत डॉक्टर को दिखाएं। इसके अलवा जिसको खांसी या जुकाम हो उससे लगभग 2 फीट की दूरी बनाएं रखे। ऐसा करने पर आप इस वायरस से अपनी रक्षा कर सकते है।

होटल में ठहरने पर कुछ ऐसे करें अपनी रक्षा-

अक्सर लोग शहर से बाहर जाने पर होटल में ठहरते है। ऐसी स्थिति में उन्हें कोरोना वायरस की चपेट में आने का ज्यादा चांस रहता है। ऐसे में आप जहां रह रहें है वहां साफ-सफाई ज्यादा रखें और कुछ भी छुने पर हाथ धुले। डब्ल्यूएचओ (WHO) ने कहा कि अगर आप होटल में रहते हैं तो आपको हमेशा अपने हाथों को साफ-सुथरा रखने की जरूरी है और हाथों को बार-बार आंख, मुंह और नाक पर न लगाएं। किसी भी चीज को छुने के बाद हाथ जरूर धोएं और खाने पीने की चीजों पर साफ-सफाई का जरूर ध्यान दें।

 

इसे भी पढ़ें-

कोरोना वायरस से भारत में दूसरी मौत, दिल्ली में 68 वर्षीय महिला की गई जान, जानें पूरा मामला

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।